महाराज ने सेडियाखाल, डॉ. रावत ने नौगांव तो गोदियाल ने पाटुली में किया मतदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पंचायत चुनावों के पहले चरण में जिले के आठ ब्लाकों में गुरुवार को मतदान हुआ। जिसमें पाबौ, खिर्सू, थलीसैंण, एकेश्वर, बीरोंखाल, नैनीडांडा, रिखणीखाल और पोखड़ा ब्लाक शामिल है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। गांव की सरकार चुनने को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाईनें लगी रही।
बीरोंखाल, थलीसैंण और धुमाकोट के कुछ हिस्सों में मतदान के दौरान हल्की बारिश भी दोपहर बाद हुई, हालांकि इसका कोई खास असर मतदान पर नहीं दिखाई दिया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गांव पोखड़ा ब्लाक के बूथ सेडियाखाल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह घरों से निकले और अपने क्षेत्र और जिले के विकास के लिए वोट दे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी प्राइमरी स्कूल नौगांव में बने बूथ पर अपनी पत्नी डॉ. दीपा रावत के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। सभी पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायतों के महापर्व में लोग बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी प्राइमरी स्कूल पाटुली बूथ पर अपना मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *