25वें खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होंगे महाराज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
विकासनगर : आदर्श क्लब ग्राम पसोली में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय 25वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक आयोजन के समापन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। विकासनगर, ग्राम पसौली, लांघा स्थित मिनी स्टेडियम में आदर्श क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले के समापन अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *