महाराज ने कैंप कार्यालय में की पूजा-अर्चना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून: प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना और हवन के बाद अपने कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया।
सतपाल महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पूजा-अर्चना और हवन के बाद अपने कार्यलय की शुरुआत की। इस दौरान पंडित धर्मानंद मैठाणी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यकाल पर विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इस मौके पर कैंप कार्यालय पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *