पिथौरागढ़ में निकली महर्षि वाल्मीकि की झांकी

Spread the love

पिथौरागढ़। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर में महर्षि वाल्मीकि की झांकी निकाली। नन्हें बच्चों ने माता दुर्गा, माता सीता, माता वैष्णो देवी, लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि, हनुमान के वेश में सांस्तिक कार्यक्रम पेश किए। लोगों जगह-जगह झांकी का फूलमालाओं के साथ स्वागत और पूजन किया।
महर्षि वाल्मीकि पर आयोजित सांस्तिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने दीप जलाकर किया। विधायक महर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि मानव जीवन के प्रेरणा स्रोत हैं। सबको महर्षि वाल्मीकि के जीवन से धर्म के मार्ग चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने रिबन काटकर झांकी को रवाना किया। संगठन के अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर बारिश के कारण शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी। धर्मशाला लाइन, केएमओयू स्टेशन, सिल्थाम, नगर पालिका, अपटैक, गुप्ता तिराहा, टकाना से वापस धर्मशाला लाइन स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क में समापन किया गया। इस दौरान हरिनंदन वाल्मीकि, कल्लू राम, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजू, गुड्डू, विश्वास, कमल, सुधीस, संदीप, रामपाल, गौरव, तनिष्क, जयंत, हर्षिता, पलक, दिशा, कामाक्षी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *