धूमधाम से मनाया महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस

Spread the love

आर्य समाज की ओर से किया गया कार्यक्रम का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य समाज की ओर से महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस बडे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज से जुडें लोगों ने महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आर्य कन्या गुरुकुल की संस्थापिका प्रियंवदा वेद भारती ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को महर्षि के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को प्रगति के मार्ग पर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि ने छुआछूत, जाति प्रथा, नारी अशिक्षा जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अपना जीवन लगा दिया। कहा कि हमें भी उन्हीं के बताये मार्ग पर चलकर समाज से इन बुराइयों को दूर करना होगा। उन्होनें कहा कि हम सबको संकल्प लेना होगा कि हम देश को अज्ञान के अंधकार, नशे, छुआछूत, दहेज प्रथा सहित सहित सभी कुरीतियों व सामाजिक बुराइयों से मुक्त कराने का प्रयास करेंगे। कहा कि यही महर्षि दयानंद के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष वर्मा ने किया गया। इस मौके पर राजेंद्र ग्रोवर, विभु ग्रोवर, अनिल अग्रवाल, अनिल बत्रा, दीपक बत्रा, शशि सिंघल, महेश वर्मा, नरेंद्र चौहान, अजय ग्रोवर, मीना अग्रवाल, प्रीति, सुशील गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *