श्रीनगर में धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि पर्व

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : महाशिवरात्रि पर नगर क्षेत्र के शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
नगर क्षेत्र के सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव, किलकिलेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, कटकेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर, अल्केश्वर महादेव मंदिर, शंकरामठ आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को बेर, धतूरा, बेल-पत्र, गंगा जल और दूध से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिरों में भारी भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को कई घंटों तक लाइन पर लगे रहना पड़ा। वहीं दूसरे ओर शुक्रवार रात को श्रीकोट स्थित चंद्रेश्वर महादेव व संयुक्त चिकित्सालय स्थित मंदिर में रात्रि जगरण के बाद महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं नागेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार चार प्रहर आरती और रूद्रीपाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर क्षेत्र में शिव पार्वती विवाह की सुंदर झांकी भी निकाली गई। कमलेश्वर मंदिर में मंहत आशुतोष पुरी, शाश्वत धाम लक्षमोली में स्वामी अद्वैतानंद महाराज, नागेश्वर महादेव मंदिर के महंत नितिन पुरी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *