15 फरवरी को लच्छीवाला में लगेगा महाशिवरात्रि मेला

Spread the love

ऋषिकेश()। लच्छेश्वर प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मेले का आयोजन होगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन और मंदिर समिति पूरी तरह से मुस्तैद है। बुधवार को लच्छीवाला स्थित लच्छेश्वर प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने मेले में लगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के विद्युत झूलों के संचालकों से संवाद कर उन्हें झूलों की तकनीकी स्थिति, नियमित जांच और सुरक्षित संचालन को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और यातायात नियंत्रण को लेकर अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। मेले के दौरान प्रत्येक व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। मंदिर समिति भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। मौके पर मंदिर समिति से जुड़े प्रेम सिंह, नगर पालिका के अवर अभियंता अखिलेश खंडूरी, टैक्स इंस्पेक्टर रविंद्र पवार, अनीता गुरुंग, हरविंदर सिंह हंसी, राजन थापा, योगेश राणा, बहादुर थापा, बाल बहादुर थापा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *