महासू देवता मास्टर प्लान को मंजूरी

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट ने महासू देवता मंदिर के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र के सुनियोजित विकास के साथ ही मंदिर के संपर्क मार्गों का भी विकास हो सकेगा। सचिव आवास एसएन पांडे ने बताया कि महासू देवता मास्टर प्लान के तहत 26 परिवारों को विस्थापित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस दायरे में आने वाले जिन लोगों के पास आसपास जमीन होगी उन्हें आवास बनाने के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि बिना जमीन वाले परिवारों के लिए सरकारी भूमि चिह्नित की जाएगी। विदित है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज लंबे समय से महासू देवता सर्किट तैयार करने और पर्यटन गतिविधि बढ़ाने पर जोर दे रहे थे। इसी के तहत पर्यटन विभाग की ओर से महासू देवता का मास्टर प्लान तैयार किया गया था। जिसे अब कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सचिव आवास एसएन पांडे ने बताया कि महासू देवता मास्टर प्लान तैयार हो जाने के बाद इस क्षेत्र का सुनियोजित विकास होग और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन व धार्मिक पर्यटन की गतिविधि बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *