बागेश्वर। कांडा पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का आंदोलन जारी है। कालिका मंदिर परिसर में शुक्रवार को 12 वें महातपस्या जारी रही। क्रमिक अनशन में भैरव दत्त चंदोला और पंकज कुमार बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक चलेगा। तब तक ब्लॉक की मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं रहेंगे। उनके आंदोलन को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। सभा की अध्यक्षता अनिल चंदोला ने की। इस मौके पर हेम चंद्र कांडपाल, मनीष कांडपाल, गंगालाल वर्मा, अशोक जोशी, वीरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, हयात धपोला, सुरेश रावत मौजूद रहे।