जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने दोनों विभूतियों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम से विश्व पटल पर भारत का नाम जुड़ा है। उनके अहिंसा परमोधर्म आदर्श को पूरे विश्व ने आत्मसात किया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान-जय किसान के नारे ने देश की प्रगति और रक्षा सूत्र का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, बलबीर सिंह रावत, नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, केशर सिंह चौहान, शंकेश्वर सेमवाल, अनिल रावत, वीरेंद्र रावत और सुधा असवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *