महाविद्यालय जखोली को जोड़ने वाले जर्जर मोटरमार्ग को सुधारने की मांग

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली को जोड़ने वाले जर्जर मोटरमार्ग को लेकर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रमुख कमलेश उनियाल ने गढ़वाल सांसद से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रमुख कमलेश उनियाल ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को बताया कि राजकीय महाविद्यालय जखोली-देवल ललूड़ी मोटरमार्ग वर्षो से जर्जर है। मोटरमार्ग मात्र डेढ़ किमी तक ही पक्का हुआ है। देख-रेख के अभाव में मोटरमार्ग उबड़-खाबड़ स्थिति में होने से बरसात में इसकी स्थिति ओर भी अधिक दयनीय हो गई है। मोटरमार्ग से राजकीय महाविद्यालय जखोली में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं, अध्यापक के साथ ही देवल, बमणगांव, ललूड़ी, काण्डई, मयाली गांवों के सैकड़ों ग्रामीण भी आवाजाही करते हैं। मोटरमार्ग पर डामरीकरण, स्कबर, नाली, पुस्तों का निर्माण कार्य होना अभी बाकी है। यह मोटरमार्ग टिहरी मोटरमार्ग से मयाली-गुप्तकाशी मोटरमार्ग से जुड़ा हुआ है। इस मोटरमार्ग से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। लोगों का समय भी बचेगा और मयाली, तिलवाड़ा में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। उन्होंने महाविद्यालय जखोली में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता की समस्याओं को देखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *