पूर्णाहुति के साथ संपंन हुआ मां सन्यासणी में महायज्ञ

Spread the love

रुद्रप्रयाग : कमेड़ा गांव में मां सन्यासणी देवी मंदिर में चल रहे 9 दिवसीय महायज्ञ और देवी भावगत कथा पूर्णाहुति भंडारे के साथ समापन हो गई। अंतिम दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पुण्य अर्जित किया है। साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए तल्लानागपुर क्षेत्र के कमेडा गांव के सन्यासणी देवी मंदिर मंदिर में 24 वर्षों बाद चल रहे महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। अंतिम दिन ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ पंचाग पूजा, भद्र पूजा, गणेश पूजा, व्यास पूजा सहित नित्य पूजाएं संपंन की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *