महेंद्र भट्ट ने जाना जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती गांववासी का हाल

Spread the love

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का हाल जाना। महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोहन सिंह रावत गांववासी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मार्गदर्शक हैं। उन्होंने गांववासी का इलाज कर रहे डक्टरों के साथ ही परिजनों से भी बातचीत की। महेंद्र भट्ट ने बताया कि परिजनों ने उनके इलाज पर संतोष व्यक्त किया है। भट्ट ने बताया कि इलाज में सरकार और अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने भी गांववासी का हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *