जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: गढ़वाल एकता मंच की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे, प्रधान की जिम्मेदारी महेंद्र व महासचिव की जिम्मेदारी पदमेंद्र सिंह को दी गई है।
गढ़वाल भवन परिसर सेक्टर 29 चंडीगढ़ में पौड़ी गढ़वाल एकता मंच की बैठक आयोजित की गइ्र। पूर्व निर्धारित आम जनसभा सभा का आयोजन मातबर सिंह रौथाण जी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में पौड़ी गढ़वाल से संबंधित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में मंच द्वारा अब तक का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे की सभा द्वारा सर्वसहमति से पारित किया गया। बैठक में पदाधिकारियों का चयन भी सर्व सहमति से करने का निर्णय लिया गया। सर्वसहमति से गठित नई कार्यकारिणी में सर्व श्री महेंद्र सिंह रावत प्रधान, रतन सिंह नेगी वरिष्ठ उपप्रधान,दिलबर सिंह रावत उपप्रधान,पदमेंद्र सिंह रावत महासचिव, अजित सिंह रावत सचिव, सुनील गुसाईं सह सचिव, रणवीर सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, धन सिंह चौहान कोष निरीक्षक,विक्रम तडियाल को प्रेस सचिव, बृजमोहन रावत सांस्कृतिक सचिव, सोम प्रकाश कुकरेती खेल सचिव, आशीष बुटोला माल सचिव, अमर सिंह रावत, अनूप रावत, हर्षवर्धन सिंह रावत, मनोज रावत, दिनेश नेगी, निर्मल सिंह रावत को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।