महेन्द्र राणा कर रहे कई जरूरतमंद बच्चों की मदद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा द्वारा उत्तराखंड मेरा जुनून का नारा देने वाले स्व.चंद्र मोहन सिंह नेगी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके संकल्पों को पूर्ण करने का क्षेत्र की जनता से वादा किया। और इसके साथ ही उन्होने राउमा. विद्यालय काण्डी और राइंका थलनदी में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पठन/पाठन की सम्पूर्ण किट जिसमें कॉपी, पेन, बैग, ड्रेस जूते एवं फीस का वितरण किया।
महेंद्र राणा द्वारा इससे पहले भी द्वारीखाल के 350 बच्चों को और अब यमकेश्वर के 450 बच्चों को गोद लिया है। राणा ने कहा कि क्षेत्र का हर बच्चा कल का भविष्य है तथा कोई भी बच्चा धन अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने गोद लिये बच्चों से मिलकर उनके भविष्य के सपनों को लेकर चर्चा की तथा बच्चों को पूरा भरोसा दिया कि उनकी शिक्षा सम्बन्धी सभी जरूरतों को वो पूरा करेंगे ताकि ये बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। कहा कि शिक्षा आज हमारे समाज की एक महत्वपूर्ण जरूरत बन चुकी है क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है । बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सडकों की स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे हमारा क्षेत्र भी विकास की दौड में आगे बढ़ सकेगा। कार्यक्रम में राउमावि काण्डी के प्रधानाचार्य धर्मेन्द कुमार भारती, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी, चन्द्रपाल सिंह नेगी, मेहरबान सिंह, विनोद सिंह, धर्मपाल सिंह, रविन्द्र मोहन बडोला, आशीष नेगी, सुभाष चन्द्र परिहार अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी तथा श्रीमती रजनी देवी प्रधानाचार्या राकइका थलनदी के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *