महेन्द्र सिंह को कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक नियुक्त किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोटाढांक न्याय पंचायत से महेन्द्र सिंह को अनुसूचित जाति के युवा प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक नियुक्त किया है।
शिवराजपुर निवासी महेन्द्र सिंह को सौंपे नियुक्त पत्र में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कांग्रेस की नीतियों का अनुसरण करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है। संजय मित्तल ने कहा कि महेन्द्र सिंह को मोटाढांक न्याय पंचायत के युवा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाये जाने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। महेन्द्र सिंह को अनुसूचित जाति प्रकोष्ट का संयोजक बनाये जाने पर प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेन्द्र ंिसंह नेगी ने भी शुभाकामनाऐं दी है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत, पार्षद अनिल रावत, विवेक शाह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *