माहेश्वरी समाज ने अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

माहेश्वरी समाज ने मनाया माहेश्वरी वंशोत्सपत्ति दिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : माहेश्वरी समाज के 5156वें माहेश्वरी वंशोउत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष पर कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट अंकों से सफलता प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं आकाश, आर्यन, अवनि व आद्या को प्रशस्ति पत्र और पुरुस्कार राशि देकर सरंक्षक डॉ. शैवाल व अध्यक्ष गोविंद लड्ढा द्वारा सम्मानित किया गया।
लाल बत्ती चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी समाज के सरंक्षक डॉ. वेदप्रकाश माहेश्वरी शैवाल द्वारा भगवान शिव का माल्यापर्ण कर किया गया। इसके बाद अवनि व आद्या माहेश्वरी द्वारा गणेश वंदना व मनिका माहेश्वरी द्वारा शिव पार्वती नृत्य किया गया। वहीं महिला सदस्यों ने महेश वंदना का समूह गायन किया। कार्यक्रम में समाज के वर्तमान अध्यक्ष गोविंद लड्ढा व सचिव सचिन माहेश्वरी व उपाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया। क्षेत्र व समाज की उन्नति के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम अवतार माहेश्वरी, अधिवक्ता निशिथ माहेश्वरी ने सेवा, सादगी व उच्च विचार का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार माहेश्वरी व राजदीप माहेश्वरी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर जयपुर से अतिथि शंकरलाल लढ़ा, अन्नपुर्णा देवी लढ़ा, आलोक माहेश्वरी, महेश माहेश्वरी, प्रियंक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *