महंगाई के खिलाफ कांग्रेस में गुस्सा

Spread the love

बागेश्वर। डीजल, पेट्रोल, गैस समेत खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने सख्त नाराजगी जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की हवा निकल गई है। जतना महंगाई से त्रस्त है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इसके बाद केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में फर्स्वाण ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने दाल, चावल, तेल, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों को बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। अब गरीब घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो रहा है। इस सबके बाद भी सरकार नहीं चेत रही है। आम आदमी का निवाला छिनने वाली सरकार को गद्दी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। वक्ताओं ने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इसके बाद केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। यहां पर प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, अर्जुन देव, अंकुर उपाध्याय, बहादुर सिंह, महेश पंत, धीरज कुमार, आशीष कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंद्रा जोशी, रिजवान खान, सुल्तान खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *