महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली

Spread the love

बागेश्वर। महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भराड़ी से लेकर शिव मंदिर कपकोट तक जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा काला धन लोगों के खातों में नहीं आने पर केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई। कहा कि जुमलेबाजी बहुत दिनों तक नहीं चल सकती। अब देश की जनता डबल इंजन के बारे में सही सही जानने लगी है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में भराड़ी में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में जाजर, कपकोट पुल होते हुए कपकोट बाजार गए। यहां शिव मंदिर पर जुलूस सभा में तब्दील हो गई। यहां आयोजित सभा में फर्स्वाण ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज महंगाई चरम पर है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की सब्सिडी तक नहीं आ रही है। काला धन खातों में डालने की बात करकहर सत्ता कब्जाने वाली पार्टी आज चुप है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विकास कार्य हुए। आज उन्हीं कामों का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। लोग भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुके हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, गोविंद ऐठानी, महिमन गड़िया, ममता मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गड़िया, प्रकाश कांडपाल, केश्वानंद जोशी आदि शामिल थे।
महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया
बागेश्वर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को गांधी चबूतरे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि देश इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ अन्नदाता आत्महत्या कर रहा है वहीं दूसरी ओर महंगाई के कारण त्रस्त हैं। इस मौके पर प्रकाश कोहली, बालकृष्ण, कैलाश पवार, लक्की वर्मा, अशोक वर्धन, राहुल बिष्ट विजय नेगी, पूरन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *