मंहगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को जन विरोधी बताया। सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में लगातार पेट्रोल और डिजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिसका असर आम जन मानस पर पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेश सिंह अधिकारी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण राम, प्रधान हरीश राम, दिवान नाथ, लक्ष्मी देवी, भूपाल सिंह, जगदीश सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवान सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *