महंगाई व रोजगार को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रैली निकाली

Spread the love

चमोली। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कर्णप्रयाग नगर व ग्रामीण मंडल कार्यकत्र्ताओं ने महंगाई व बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर रैली निकाली। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह रावत, पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ.एपी मैखुरी की अगुआई में कार्यकत्र्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए और नारेबाजी कर पंप परिसर होते हुए सिमली रोड़ से बस स्टेशन पहुंचे जहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह, हरीश सती, जिपंस लक्ष्मण सिंह, राजेश्वरी नेगी, आईटी सेल के मनोज रावत, पुष्कर सिंह रावत, मीडिया प्रभारी राजेश नेगी, राजेन्द्र राज, लखपत सिंह, गौतम मिंगवाल, खिलदेव सिंह, सुभाष रावत, शांती लाल, पंकज शर्मा, अनिल कुमार, विक्रम सिंह व महिला कांग्रेस सदस्य मौजूद थे। आदिबदरी में कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर युवा वर्ग भटक रहा है। नई टिहरी में एआरटीओ कार्यालय में कम संख्या में लाइसेंस बनाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने नारेबाजी कर धरना दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि एआरटीओ में इन दिनों बेहद कम लाइसेंस बनाए जा रहे हैं जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। बाद में एआरटीओ निखलेश ओझा के लाइसेंस बनाने की संख्या बढ़ाने के आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार ने कहा कि इन दिनों एआरटीओ कार्यालय में हर दिन तीन लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की मांग पर एआरटीओ निखलेश ओझा ने बताया कि कोविड के कारण ज्यादा भीड़ नहीं की जा सकती है। ऐसे में कम लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ लाइसेंस की संख्या बढ़ाई जाएगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश राणा, मुशर्रफ अली, प्रवीन रावत, आशा रावत, अमित चमोली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *