माही व वंश ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरिद्वार में हुई ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा माही व वंश ने गोल्ड मेडल जीता है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।
हरिद्वार में ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा माही ने जूनियर अंडर-40 किलोग्राम वर्ग में और कक्षा सात के छात्र वंश ने फ्रेशर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, विपिन जदली, मयंक प्रकाश कोठारी, सुनीता नैथानी, नितिश कुमार, अतुल बडोला, शांति गुसाईं, पुष्पा केष्टवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *