महिला कांग्रेस ने केंद्र और मणिपुर सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में श्रीनगर में महिला कांग्रेस ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध स्वरूप मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने इस घटना को देश के लिए शर्मनाक घटना बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।
गोला पार्क में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम तिवाड़ी, विनोद मैठाणी के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह का उत्पीड़न व दुव्र्यवहार की घटना हुई है वह किसी भी हालत में बर्दाश्त के योग्य नहीं है। पुतला फूंकने वालों में नीलम रावत, साफिया खान, सुमन आनंद, रजनी देवी, हीना, गंगा देवी, सुधा तिवाड़ी, बबीता, शिप्रा डोभाल आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *