महिला कांग्रेस ने किया गोदावरी थापली के पक्ष में जनसंपर्क

Spread the love

देहरादून। महिला कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी गोदावरी थापली के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमलेश रमन ने गढ़ी डाकरा, निंबूवाला, टपकेश्वर में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाओं का साथ मिला तो इस बार कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। युवा बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मतदान करेंगे। जनसंपर्क में ब्लक अध्यक्ष कविता माहूर प्रियंका भंडारी, मन्ना मल, शकुंतला थापा, कामिनी देवी, किरण मंद्रवाल, शशि थापा, संगीता कुमारी, मंजू थापा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *