कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर महिला कांग्रेस आक्रोशित, किया पुतला दहन

Spread the love

अल्मोड़ा()। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने शनिवार को चौघानपाटा में पुतला दहन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि गिरधारी लाल साहू का बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने जल्द इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो महिला कांग्रेस अपना आंदोलन और अधिक उग्र करने को मजबूर होगी। राधा बिष्ट ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के उत्पीड़न और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की लीला जोशी, प्रीती बिष्ट, मंजू कांडपाल, सपना बिष्ट, निर्मला कांडपाल, इंदिरा वर्मा, गीता पांडे, किरण आर्य, उमा आर्य, जया जोशी, आशा शर्मा, शोभा जोशी, लता तिवारी, पुष्पा पांडे, तारा तिवारी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नारायण दत्त पांडे, शरद शाह, पारस नाथ, दिनेश नेगी, वैभव पांडे, सुधांशु रौतेला सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *