महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता से मुलाकात कर सुझाव मांगे

Spread the love

काशीपुर। कांग्रेस की महिला प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने काशीपुर में महिला कांग्रेस की सीनियर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनके सुझाव मांगे। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में काशीपुर से कांग्रेस का विधायक बनवाने की बात कही।
परमिंदर कौर ने कहा कि 1985 के बाद से कांग्रेस यहां से अपना विधायक नहीं बना सकी है। जिसको लेकर पार्टी गंभीर चिंतन कर रही है। इसी को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने पूर्व सांसद स्व़ सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के आवास पर वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनके विचार सुने। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और सजगता के साथ पार्टी को विजयी बनाने में जुटने के आह्वान किया। साथ ही पार्टी में अधिक से अधिक महिला भागीदारी पर बल दिया। मौके पर विमला गुड़िया, ड़दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, उमा वात्सल्य, मुक्ता सिंह, लता शर्मा, रोशनी बेगम, गीता चौहान, माधुरी माहेश्वरी, राज बत्रा, मीनू गुप्ता, मीनू सहगल, पूनम जोशी, मीना अरोरा, मीरा शर्मा, कंचन शर्मा, रूचिका अरोरा के अलावा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, मनोज जोशी, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बबी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *