उत्तराखंड

महिला कांग्रेस 29 को जंतर मंतर पर करेगी प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी : महिलाओं के खिलाफ देशभर में बढ़ते अत्याचारों और शोषण के विरोध में महिला कांग्रेस 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी। जिसमें टिहरी से भी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने बताया कि महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में 29 जुलाई राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन किया जाएगा। संगठन की सरकार से तीन प्रमुख मांगे हैं। जिसमें महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने, नारी सशक्तीकरण के लिए महालक्ष्मी योजना के अनुसार गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रूपये प्रत्येक वर्ष आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में जमा करने और महिलाओं को सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार दिया जाए। इसके बाद भी सरकार ने यदि उचित निर्णय नहीं लिया तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल, शहर अध्यक्ष अनीता रावत, अनीता शाह, मीना शाह, सुषमा दुमोगा आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!