महिला होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
श्री गीता भवन गोविन्द नगर में रंग एकादशी पर्व पर महिला होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण के विग्रह की होली खेलते हुए श्रृंगार किया, जो कि भक्तों के मन को मोह रहा था। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक फाग गीतों का गायन किया। साथ ही फूलों व अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। शशि शर्मा व साथियों द्वारा बरसाना व नन्द गांव के ग्वाले एवं गोपियां बनकर होली का मंचन किया। सीमा गोयल, पूजा लड्ढा व संगीता द्वारा हास्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। आराधना अग्रवाल व अमिता गर्ग ने होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मेघा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में संयोजिका शशि शर्मा, पूनम गर्ग, लक्ष्मी गर्ग, पूनम जैन, सुधा अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सीमा गोयल, संगीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, लक्ष्मी कर्णवाल, मुक्ता अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *