महिला का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को ली पुलिस की मदद

Spread the love

चम्पावत। ट्रूनेट पॉजिटिव महिला ने आरटीपीसीआर सैंपल देने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों के लाख समझाने के बाद भी महिला सैंपल देने को तैयार नहीं हो रही है। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि तीन दिन पूर्व चौकी निवासी एक महिला ट्रूनेट जांच में पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उसे आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए गोरल मैदान में बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंची। डॉक्टरों की ओर से महिला को तमाम बार फोन कर जांच करवाने की अपील की गई, लेकिन वह नहीं मानी। अब स्वास्थ्य विभाग को महिला का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *