ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का हुआ आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन थलीसैंण ब्लॉक के मैदान में किया गया। इस मौके पर महिला मंगल दलों ने लोकनृत्य व लोकगीतों की प्रस्तुति दी। लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल फफड़ियाना, लोकगीत में महिला मंगल दल कैन्यूर, चित्रकला प्रतियोगिता में अनीशा, कविता लेखन में कोमल, भाषण प्रतियोगिता में श्वेता, कहानी लेखन प्रतियोगिता में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुनीता रावत ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल फफड़ियाना ने प्रथम, महिला मंगल दल कैन्यूर ने द्वितीय, महिला मंगल दल जखोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लोकगीत में महिला मंगल दल कैन्यूर प्रथम, महिला मंगल दल पोखरी द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनीशा, रितिका, आयुष, कविता लेखन में कोमल, पूनम, रितिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में श्वेता, कहानी लेखन प्रतियोगिता में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अनिल ध्यानी, हरीश पंत, पप्पू कुमार, पत्रकार आशाराम पोखरियाल, रोशनी रावत, प्रदीप कुमार, रविन्द्र्र ंसह, अरूण, मंगर्ल ंसह, बीरबल सिंह आदि शामिल थे। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रावत कुट्टी भाई, आनंद नेगी मंडल अध्यक्ष भाजपा, राकेश ममगाई, जसपाल नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू भंडारी, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह बुटोला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं महोत्सव संयोजक दिनेश चौहान उपस्थित रहे।