भारतीय जनता पार्टी की महिला मार्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतराष्ट्रीय एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग उठाई।
बुधवार को महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं झंडाचौक में एकत्रित हुई। जहां उन्होंने राहुल गांधी व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कहा कि कांग्रेस देश की तरक्की को देख बौखला गई है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस देश की छवि खराब करना चाहती है। कहा कि दिल्ली में हुए एआई इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया था। जिसमें देश-विदेश से वैज्ञानिक व इंजीनियर आए हुए थे। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ता समिट में आकर अर्धनग्न प्रदर्शन करने लगे, जिससे दुनिया में देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। कहा कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। भाजपा महिला कार्यकत्र्ताओं ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। माफी न मांगने पर लोकसभा की सदस्यता रद्द करवाने की मांग की है। इस मौके जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, मीनू डोबरियाल, सिमरन बिष्ट, मानेश्वरी बिष्ट, उर्मिला कंडारी, रेखा सुंद्रियाल, लक्ष्मी रावत, सुनीता मैंदोला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *