महिला मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

पिथौरागढ़। भाजपा महिला मोर्चा ने दीनदयाल पार्क में सफाई अभियान चलाया। बुधवार को टकाना स्थित दीनदयाल पार्क में सफाई अभियान चलाकर महिलाओं ने कूडे का निस्तारण किया। जिलाध्यक्ष प्रमिला बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से ड़ भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सफाई के बाद महिलाओं ने पार्क में पौंधरोपण किया। इस दौरान स्थाई आमंत्रित सदस्य दीपिका बोहरा, भगवती पुनेठा, भारती पाण्डेय, दीपिका चुफाल, गीता पंत, मीनू बिष्ट, मीनू पुनेडा, सुमन धामी, रेनू भट्ट,दीपा राना, रजनी चंद, कविता महर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *