महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा

Spread the love

चम्पावत। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट थाने में पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मिठाई वितरित की। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि राखी का पर्व बहन-भाई के अटूट संबंधों का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने रक्षा का धागा बांधने वाली सभी बहनों का धन्यवाद किया। इस दौरान चंद्रकला मेहरा, पुष्पा पाटनी, जैता देवी, सुनीता विश्वकर्मा, पार्वती देवी, हीरा देवी, जानकी देवी, उषा देवी आदि रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *