महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी निवासी एक महिला ने रविवार को सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में धौलादेवी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार धौलादेवी के पोखरी गांव निवासी महिला पुजा (28) पत्नी दिनेश ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की तबियत बिगड़ परिजन उसे उपचार के लिए धौलादेवी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल के इंमरजेंसी में महिला का इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया। महिला ने किन कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन किया इसका पता नही चल सका। इंमरजेंसी में तैनात डा़ बृज मोहन जोशी ने बताया कि महिला को भर्ती कर दिया गया है। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *