महिला सशक्तीकरण के विविध आयाम पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक पखवाडे के अंतर्गत महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण के विविध आयाम पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं की उपलब्धियों और गुणों की चर्चा करते हुए लड़कियों को विकास का समान अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। शुक्रवार को एलएसएम महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण के विविध आयाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.अशोक नेगी ने किया। कहा कि महिला समानता के लिए महिला व पुरुषों को बराबर मान लेना ही पर्याप्त नहीं है। सरकारों को महिलाओं को समान अधिकार देने की कवायद करनी चाहिए। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.प्रेमलता पंत ने कहा कि महिलाओं के लिए बने कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, महिला व पुरुष को बराबर मजदूरी नहीं मिलना, यौन शोषण आदि महिला सशक्तिकरण में मुख्य बाधा है। इस दौरान प्रतियोगिता में अनीता ने पहला,दीपिका भट्ट ने दूसरा व पीयूष जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चांदनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान निर्णायक डॉ.रेखा पाण्डे,डॉ.नीलाक्षी जोशी,डॉ.गीता पाण्डे,डॉ.हेम चंद्र पाण्डेय,डॉ.नवीन रजवार,डॉ.सोनी टम्टा,डॉ.ललित मोहन जोशी,योगेंद सिंह,सुशील ग्वासाकोटी,केशव दत्त जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *