महिला उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस ने द्वारहाट विधायक पर लगे महिला उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यूथ कांग्रेस कार्यकताओं ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच न होने पर यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि बीते दिनों द्वारहाट विधानसभा निवासी एक महिला ने भाजपा विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण और महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में किसी भी महिला का इस तरह का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को हर जगह प्रचारित करने वाली भाजपा सरकार और पार्टी विधायक पर अगर इस तरह के आरोप लगते है तो स्थिति और गंभीर प्रतीत होती है। ऐसे घटनाक्रम लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाले है, जो घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उक्त विधायक पर लगे इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष एवं पक्षपात रहित जांच की जानी चाहिए। जिससे समाज में पल रही महिला उत्पीड़न की इस मानसिकता को पूर्णत: नकारा जा सके। ज्ञापन देने वालों में सुधाशुं नेगी, नरेश कोटनाला, विटठल, विशाल उनियाल, भाष्कर, सुनील थापा, राजा आर्य आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *