महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देने पर बांटी मिठाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भाजपा महिला मोर्चा की कोटद्वार नगर इकाई ने महिलाओं को भूमि व सम्पत्ति का अधिकार देने पर खुशी जताई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक पर मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने प्रदेश की महिलाआों को बड़ा तोहफा दिया है। विवाहित महिलाएं अब पुरुषों के साथ भूमि व संपत्ति की सह खातेदार होंगी। उन्हें संपत्ति पर संक्रमणीय अधिकार देने के एतिहासिक फैसले पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। इसके तहत उन्हें भूमि पर मालिकाना हक दिया गया है। उन्हें भूमि पर ऋण लेने के साथ ही उसे बेचने का अधिकार भी अधिकार होगा। इस फैसले से महिलाओं को अब स्वरोजगार और विभिन्न स्वावलंबन योजनाओं के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीना रावत, जिला उपाध्यक्ष रानी नेगी, जिला मंत्री ममता देवरानी, मंजू जखमोला, भाबर मंडल अध्यक्ष पूनम खंतवाल, नगर मंत्री पूनम थपलियाल, उपाध्यक्ष नीना बैंजवाल, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, महामंत्री सुरेन्द्र बिजल्वाण, मनोनीत पार्षद पंकज भाटिया, कैलाश लड्डा, धर्मवीर गुसांई, नगर महामंत्री उर्वशी अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *