महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण

Spread the love

अल्मोड़ा। राज्य में महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं का अब त्वरित गति से निस्तारण होगा। राज्य महिला आयोग जनपदवार पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनेगा। इसके लिए आयोग की टीमें घर-घर जाकर महिलाओं की शिकायतें सुनेगीं। जिसके बाद जिला व पुलिस प्रशासन की सहयोग से पीड़िताओं को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। आयोग उपाध्यक्षों को इस जनपदवार इस कार्य का दायित्व सौंपा गया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने बताया कि आयोग अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक महिलाओं के कल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग उपाध्यक्षों को जनपदवार पीड़ित महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सुनने और उनका निस्तारण करने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में आयोग की टीमें पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी लेगी। जिसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं, शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्हें आयोग की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उपाध्यक्ष ज्योति शाह ने कहा कि उन्हें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत जनपदों का दायित्व सौंपा गया है। जबकि आयोग की दूसरी उपाध्यक्ष शायरा बानो को हरिद्वार, ऊधमिसंहनगर व नैनीताल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की सहमति से पुष्पा पासवान को चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व टिहरी गढ़ावाल का दायित्व दिया गया। उपाध्यक्ष जनपदवार उक्त कार्य की रिपोर्ट प्रतिमाह आयोग को प्रेषित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *