महिलाओें ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर में हाथरस मामले में महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया। आक्रोशित महिलाओं ने यहां चौघानपाटा में गांधी पार्क में यूपी सरकार का पुतला दहन किया। मामले को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि आज मोदी और योगी राज में हर रोज दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी के हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उसके शव को बिना परिजनों के परमिशन के जला दिया गया। अब मृतका के बयानों को नजर अंदाज कर यूपी सरकार और शासन दुष्कर्म नही होने की बात कर रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि सवर्ण का भी एक तबका दोषियों को बचाने में लगा है। जिससे की महिलाओं में रोष बढ़ता जा रहा है। कहा कि आज हर रोज देश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में अक्षम नजर आ रही है। जिससे महिलाओं में बना है। इस मौके पर महिलाओं ने दुष्कर्म में शामिल दोषियों समेत साक्ष्य मिटाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, डीजी शर्मा को बर्खास्त करने, की मांग की। यहां सुनीता पांडे, मुन्नी प्रसाद, वसुधा पंत, आशा देवी, रीता आर्या रीतु, प्रीति, ममता, शांति, हंसी, आशा समेत विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *