खैर की लकड़ी तस्करी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

विकासनगर()। खैर की लकड़ी की तस्करी में वन विभाग ने फरार मुख्य आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरे की तलाश की जा रही है। 24 अक्तूबर को ग्राम कुंजाग्रांट मटकमाजरी में वन विभाग के तिमली रेंज की ओर से उत्तर प्रदेश के बादशाही बाग से पावंटा साहिब तस्करी की जा रही खैर की लकड़ी से भरी कार और बाइक को वन विभाग ने कब्जे में लिया था, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी तिमली रेंज पंकज ध्यानी ने बताया कि फरार तस्करों को पकड़ने के लिए उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गुरुवार को मुख्य तस्कर गुड्डू पुत्र रसीद निवासी जाननीपुर बादशाही बाग सहारनपुर को जाननीपुर सहारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर पर उत्तर प्रदेश में आठ और हरियाणा में एक वन्य जीव अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दूसरे तस्कर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में मुकेश बहुगुणा, वन दरोगा धीरज कोटनाला, नरेश, मोहन सिंह, वन बीट अधिकारी नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *