नई टिहरी : टिहरी पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को शातिर चरस सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बीते दिनों थाना देवप्रयाग पुलिस ने दो तस्करों को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जिनके बयान के आधार पर पुलिस ने मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह गेहलावत ने बताया कि बीते 3 जून को देवप्रयाग पुलिस ने दो तस्करों को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को दिये बयान में आरोपियों ने बताया था कि वह चमोली के एक मोबाइल नंबर धारक से चरस खरीदते हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशों पर एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने मोबाइल धारक के विरुद्ध साक्ष्य संकलन किये गये। जिसमे उक्त मोबाइल नंबर शिवम निवासी ग्राम खैरी खुर्द श्यामपुर ऋषिकेश और हाल निवासी ग्राम उरगम बड़गानीडा तहसील जोशीमठ जिला चमोली निकला। पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को चमोली से उक्त पते से गिरफ्तार कर जिला कारागार टिहरी भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई नरेंद्र गहलावत विवेचक, सिपाही दरवान व पिंटू शामिल रहे। (एजेंसी)