जवाड़ी बाईपास से नरकोटा तक आर-पार हुई रेलवे की मुख्य सुरंग

Spread the love

रुद्रप्रयाग। 125 किमीाषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण की दिशा में मंगलवार को रेल विकास निगम को बड़ी कामयाबी मिली है। 3़2 किमी जवाडी बाईपास से नरकोटा तक रेलवे की मुख्य टनल भी आर-पार हो गई है। इस सफलता पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूरों ने खुशी जताई। बताते चलें किाषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण दो टनल एक साथ बन रही है। एक मुख्य टनल बनाई जा रही है, जिसमें रेल का आवागमन होगा जबकि विपरीत परिस्थिति के लिए इसी से सटकर दूसरी टनल भी बनाई जा रही है। फरवरी माह में मेगा कंपनी द्वारा एडिट 7 जवाडी बाईपास से नरकोटा तक ब्रेक थ्रू किया गया था। जबकि मंगलवार को टनल 13 मुख्य सुरंग को भी आर-पार करने में कामयाबी मिली है। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों पर रेल विकास निगम द्वारााषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मेगा कंपनी ने मुख्य सुरंग के ब्रेक थ्रू होने पर खुशी जताई है। कंपनी के महाप्रबंधक एचएन सिंह ने बताया कि जवाडी बाईपास से नरकोटा तक 3़2 किमी मुख्य सुरंग को बीती रात आर-पार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेल विकास निगम के निर्देशों के अनुरूप रेल लाइन का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। करीब एक साल के भीतर 6़2 किमी जवाडी बाईपास से सुमेरपुर की सुरंग को भी आरपार कर दिया जाएगा। इस मौके मेगा कंपनी के महाप्रबंधक एचएन सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेंद्र आर्य, चीफ जियोलजिस्ट गोपाल शर्मा, सीनियर सर्वेयर शिवशंकर सिंह, टीम लीडर मुस्तफा एकम, सेक्शन इंजीनियर रेल विकास निगम उमेश दानी, साइड टीम कंस्ट्रक्शन मैनेजर अमरेंद्र सिन्हा, कंस्ट्रक्शन मैनेजर प्रकाश पांडेय सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूर मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *