विधायक एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ संवाद बनाए रखें: मुख्यमंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देहरादून के सभी विधायक के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी विधायक, जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। जनप्रतिनिधि आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती से लड़ने में सहयोग लें। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के अलावा देहरादून में महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *