अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुसकर पलटा, बड़ा हादसा टला

Spread the love

रुड़की(। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर खजुरी तिराहा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुसकर पलट गया। इस दौरान दुकानदारों और ग्राहकों ने भागकर जान बचाई। स्कूटी सवार दो युवतियां ट्रक की चपेट में आ गईं, लेकिन उन्हें अधिक चोट नहीं आई। झबरेड़ा से इकबालपुर की बुधवार दोपहर में जा रहा ट्रक खजुरी तिराहा के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा। यह दुकानें ग्राम खजुरी निवासी कांग्रेस नेता विकास त्यागी की बताई जा रही हैं। इन दुकानों में पंजाब हलवाई की ओर से चाय-पकौड़ी और परचून की दुकानें चलाई जाती हैं। पंजाब हलवाई ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था और कुछ ग्राहक भी बैठे थे।
तभी झबरेड़ा की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *