मकर संक्राति पर सूरजकुंड में होंगे जनेऊ संस्कार

Spread the love

बागेश्वर। इस बार उत्तरायणी मेला तो स्थगित हो गया है, लेकिन मकर संक्राति पर जनेऊ संस्कार आदि कार्यक्रम होंगे। इस दौरान कोविड के नियमों का भी पालन लोगों को करना होगा। सोशल डिस्टेंस व मास्क का उपयोग हर हाल में करना होगा। पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। जनेऊ संस्कार स्थल को नगर पालिका समतल करने में जुटी है। बाबा बागनाथ की नगरी को कुमाऊं की काशी भी कहा जाता है। यहां मकर संक्राति को हर साल उत्तरायणी मेला लगता था, इस बाार कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेला स्थगित कर दिया है, लेकिन जनेऊ संस्कार कार्यक्रम पूर्व की भांति होंगे। इसमें दूर-दराज से लोग अपने बच्चों के उपनयन संस्कार करने आते हैं। इस साल भी लोग आएंगे। इसके लिए नगर पालिका सूरज कुंड में आयोजन स्थल को समतल करने में जुट गई है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि सरयू घाट, सैंज व सूरजकुंड में जनेऊ संस्कार कराने के लिए लोग आएंगे। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जगह को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *