मकरैंण मेला 12 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मकरैंण मेला समिति पैडुलस्यूं ने मकरैंण मेले की तैयारियां तेज कर दी है। मेला 12 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा। मेले में विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ ही कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। हर साल आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही प्रवासी ग्रामीणों की भीड़ जुटती है।
मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में ट्रस्ट के संचालन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें कुलदीप सिंह रावत अध्यक्ष, प्रशांत रावत सचिव, संजय कठैत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजेंद्र रावत संरक्षक, मिथिलेश रावत उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह गुसांई कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही पूरण सिंह नेगी विधि सलाहकार, गौरव नेगी सांस्कृतिक सचिव, राकेश कठैत व सुरेंद्र गुसांई खेल प्रबंधक, प्रमोद खंडूडी व पवन पटवाल मीडिया प्रभारी चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *