जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में वाईब्रेट विलेज कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को एक्टिीविटी के हिसाब से कलेण्डर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कम्युनिटी सेंटर नहीं नहीं बने हैं वहां कम्यूनिटी सेंटर बनाए जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ को 10 दिन के अन्दर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक को एक टीम बनाकर सभी लाभार्थियों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद अगर कोई व्यक्ति मिलता है जिसको योजना से नहीं जोडा गया है तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग उपलब्ध कराते हुए योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने बीडीओ को सभी विभागों से समन्वय करते हुए तय सीमा में सारे कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक आनन्द सिंह ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज में जोशीमठ ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया। उन्होंने वाइब्रेट विलेजों में बुनियादी सुविधाओं और आजीविका विकास हेतु संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं में सभी पात्र लोगों को शत प्रतिशत जोड़ा गया है। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग के 09 कार्य सेक्शन हैं। जिसमें से 3 में कार्य शुरू हो चुके हैं और 06 में टेण्डर प्रक्रिया गतिमान है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी केके पंत, कृषि एवं उद्यान अधिकारी जेपी तिवारी, सीएमओ अभिषेक गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।