तकनीकी के क्षेत्र में करियर बनाएं युवा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट देहरादून की पर्वतीय शाखा गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तौली दुधारखाल के प्रधानाचार्य अरूण चंद्र पांथरी व प्रवक्ता सिविल इंजीनियर बालकृष्ण पंवार ने राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में छात्र-छात्राओं को तकनीकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरूण चंद्र पांथरी ने कहा कि आज का युग तकनीकी का युग है। इसीलिए हमें भी तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। यदि युवा अपना बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं तो वह सिविल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में करियर बना सकते हैं। इस मौके पर मोहन सिंह रावत, देवेंद्र राजपूत, गणेश चंद्र डोबरियाल, सुरेश बिष्ट, इंद्रपाल, सुषमा नैनवाल, अंजू, अनीता रावत, संगीता बड़थ्वाल, सुमन लता कुकरेती, अशोक कुमार डबराल, संजय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *