मुख्यमंत्री योगी व धामी के कार्यक्रम को लेकर करें बेहतर तैयारी : डॉ. धन सिंह रावत

Spread the love

-यमकेश्वर विकासखंड के महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथ्यानी में होगा उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथ्यानी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद काबीना मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे।
शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय की छात्राओं से मुलाकात कर पठन-पाठन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल में शौचालय, विधुत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्व में ही कर ली जाएं। लोगों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाएं, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि अतिथियों के लिए भव्य व सुंदर मंच बनाएं। काबीना मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात भी की।
इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण कोटद्वार को निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, तहसीलदार मनजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष पौखाल विनय चन्दोला, महामंत्री संजय रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द लखेड़ा, मानेंद्र सिंह, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *