ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों को भी जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह प्रशासक बनाएं

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को मांगपत्र भेजकर जिला पंचाय अध्यक्षों की तर्ज पर ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में दिये ज्ञापन में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाया गया है। जबकि 77791 ग्राम प्रधानों, 520 जिला पंचायत सदस्यों, राज्य के ब्लॉक प्रमुखों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। इससे ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख नाराज हैं। उन्होंने एक पंचायत दो विधान प्रथा लागू करने की निंदा की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी प्रशासक की जिम्मेदारी देने की मांग की। चेतावनी दी है कि 10 हजार जनप्रतिनिधि पांच दिसंबर को सीएम आवास को कूच करेंगे। यहां पलविंदर सिंह औलख, देवंद्र सिंह, कविता देवी, निमिषा डसीला, धर्मवीर, जयंती देवी, जगीर सिह, पूरन डसीला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *